Tuesday, October 20th, 2026

शिशु के सही विकास, तेज दिमाग के लिए खजूर और बादाम


6 महीने के बाद शिशु को ठोस आहार खिलाना शुरू किया जाता है और इस समय शिशु के सही विकास, दिमाग तेज करने और कई तरह के लाभों के लिए पोषक तत्‍वों से भरपूर चीजों से बेबी फूड बनाया जाता है। खजूर बहुत हेल्‍दी होता है इसलिए खजूर से भी कई तरीकों से बेबी फूड बनाया जाता है। अगर आपके बच्‍चे ने ठोस आहार लेना शुरू कर दिया है तो उसे आप यहां बताए गए तरीके से उसे खजूर से बेबी फूड बनाकर खिला सकती हैं।

​कैसे बनाएं खजूर से बेबी फूड
इस रेसिपी के लिए आपको चार खजूर, आधा कप पानी, तीन बादाम और दो चम्‍मच ब्राउन राइस की जरूरत होगी। इसे बनाने का तरीका है :
खजूर में से बीज निकाल लें और खजूर को पानी में भिगो दें।
खजूर को पानी में 4 से 6 घंटे के लिए भीगने दें।
बादाम को धोकर साफ पानी में रातभर या कम से कम 6 घंटे के लिए भीगने के लिए रखें।
आपको ब्राउन राइस भी रातभर भिगोकर रखने हैं। अब बादाम के छिलके उतार लें और एक मिक्‍सर लें।
इस मिक्‍सर में खजूर को पानी के साथ डाल दें और बादाम डालने के बाद ब्राउन राइस डालें।
इसे अच्‍छी तरह से पीस लें और फिर एक पैन गैस पर रखें।
इस पैन में मिश्रण को डालें और धीमी से मध्‍यम आंच पर इसे 5 से 6 मिनट तक पकाएं। थोड़ा गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें और शिशु को खिलाएं।

​शिशु के लिए खजूर के फायदे
खजूर में पोटैशियम होता है जो कि बच्‍चे के दिमाग के विकास में मदद करता है। इससे बच्‍चे के कॉग्‍नीटिव विकास को भी बढ़ावा मिलता है। बच्‍चों को खून की कमी या लो हीमोग्‍लोबिन लेवल से बचाने में भी खजूर मदद करता है।
खजूर में उच्‍च मात्रा में आयरन होता है जिससे बच्‍चे के शरीर की लाल रक्‍त कोशिकाओं में हीमोग्‍लोबिन काउंट बढ़ने में मदद मिलती है। इससे बच्‍चों के बालों की भी अच्‍छी ग्रोथ होती है और स्किन को भी पोषण मिलता है।
बच्‍चों में कब्‍ज होना एक आम समस्‍या है जिसे खजूर दूर कर सकता है। खजूर में प्रचुरता में डायट्री फाइबर मौजूद होते हैं जो कब्‍ज की शिकायत को मिटाता है।


​शिशु के लिए बादाम के फायदे
बादाम में ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं जो शिशु के दिमाग के विकास में मदद करते हैं। इसमें राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटिन होता है जो ब्रेन की एक्टिविटी को उत्तेजित करते हैं। इससे बच्‍चे का दिमाग भी तेज होता है।

बादाम एंटीऑक्‍सीडेंट की तरह काम करते हैं और इनकी एल्‍केलाइन प्रकृति शरीर को विषाक्‍त पदार्थों से छुटकारा दिलाती है और बच्‍चे की इम्‍यूनिटी को बढ़ाती है। बादाम से शरीर को फास्‍फोरस भी मिलता है जिससे बच्‍चे की हड्डियां और दांत स्‍वस्‍थ रहते हैं।

बादाम के औषधीय गुण बच्‍चे की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। बादाम में उच्‍च मात्रा में फाइबर होता है जो कब्‍ज से बचाता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय